फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of encroachment on NAPA land, case registered

Sonipat News: नपा की जमीन पर कब्जे का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on NAPA land, case registered
खरखौदा। शहर में बाईपास किनारे के एक जमीन पर कब्जे को लेकर नपा व जमीन पर कब्जा करने वाला पक्ष आमने-सामने है। मामले में फर्जी दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का आरोप लगाकर नपा सचिव पंकज जून ने पुलिस को एक शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



नपा सचिव का आरोप है कि आरोपी प्रमोद ने इस मामले में नपा की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए हैं, जिसके माध्यम से जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई है। शिकायत में कहा गया है कि नपा की जिस प्रॉपर्टी आईडी नंबर का हवाला दिया गया है वह संबंधित जगह की न होकर दूसरी जगह की है।
विज्ञापन

वहीं दोनों ही जगह से आरोपी का संबंध नहीं है। इतना ही नहीं जिस नोटिस को आरोपी ने आधार बनाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया है वह नपा, खरखौदा की तरफ से आरोपी को दिया ही नहीं गया। उस पर किसी अधिकारी या कर्मचारी के हस्ताक्षर भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने उक्त नोटिस को खुद ही तैयार किया है। नपा ने उक्त जमीन को 1983 से ही अपनी मलकियत बताया है। इतना ही नहीं यह भी जानकारी दी गई है कि आरोपी खुद 2016 में इस कृषि योग्य भूमि पर कृषि करने के लिए नपा की ओर से करवाई गई बोली में भाग ले चुका है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नपा सचिव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed