{"_id":"683caab61d6a08f15609a04a","slug":"allegation-of-beating-and-stopping-a-vehicle-going-to-pick-up-soil-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137431-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मिट्टी उठाने जा रही गाड़ी रोकने व पीटा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मिट्टी उठाने जा रही गाड़ी रोकने व पीटा का आरोप
Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ में खेत से मिट्टी उठाने के लिए जा रही गाड़ी रोकने व किसान, उनके पिता व भाई की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायलों को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब किसान ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी है।
गांव गुमड़ निवासी नवीन ने बताया कि वह अपने खेत से मिट्टी उठवा रहा है। वह 4 मई को खेत में गया था। उनके व गांव के मनोज के खेत का एक ही रास्ता है। मनोज ने उस रास्ते से खेत में मिट्टी उठाने जा रही गाड़ी को रोक दिया। उन्होंने विरोध किया तो मनोज ने उनके साथ मारपीट की और अपने भाई अनिल व उसके साथियों को बुला लिया।
इस दौरान उनके पिता कप्तान व भाई प्रवीण भी मौके पर आ गए। आरोपियों ने उनके पिता व भाई की भी पिटाई की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी मनोज, उसके भाई अनिल व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।