{"_id":"68950ba93ff9e871c10601ef","slug":"all-workers-employed-in-factories-are-required-to-wear-helmets-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140459-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरियों में कार्यरत सभी श्रमिकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरियों में कार्यरत सभी श्रमिकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य
Fri, 08 Aug 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में थाना प्रभारी महेश कुमार का स्वागत करते एमएसएमई इंड
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में वीरवार को बैठक हुई। इसमें बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने शिरकत की। उनका एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह व पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सुझाव दिया कि फैक्टरियों में कार्यरत सभी श्रमिकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही, सभी उद्योगों में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा। एसोसिएशन ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वह सभी उद्योगों में सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन को प्राथमिकता देगा।