{"_id":"63e69628230ac5e2e908fd6c","slug":"all-india-lavvanshiya-khap-will-organize-a-program-in-palwal-on-march-30-sonipat-news-c-17-1-63001-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: अखिल भारतीय लववंशीय खाप 30 मार्च को पलवल में आयोजित करेगी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: अखिल भारतीय लववंशीय खाप 30 मार्च को पलवल में आयोजित करेगी कार्यक्रम
Sat, 11 Feb 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25: अखिल भारतीय लववंशीय खाप की बैठक के दौरान अपना संबोधन रखते राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र ख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। अखिल भारतीय लववंशीय खाप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री के आवास पर हुई। इसमें हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी सहित दूसरे राज्य से आए लववंशीय क्षत्रीय खाप के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में खाप द्वारा 30 मार्च को पलवल में रामनवमी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
सुरेंद्र खत्री ने बताया कि बैठक के बाद रामनवमी के कार्यक्रम के लिए खत्री समाज को न्योता देना शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कई प्रदेशों के खत्री खाप के सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान अहम फैसले भी लिए जाएंगे। खत्री खाप समाज में भाईचारा बनाए रखने व समाजिक बुराईयों को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभा रही है। इसके अलावा खाप की ओर से लड़कियों के लिए शिक्षण संस्थान व स्वास्थ्य के लिए अस्पताल का निर्माण भी कराया जाएगा। जिससे हर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और लोगों को नामात्र खचरग पर उनका इलाज हो सके। इसके साथ ही खाप युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर समाज हित में कार्य करने के लिए जागरूक करेंगे। इसके अलावा दहेज प्रथा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी रोक लगाने का काम खाप द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान रामधन खत्री, राजेंद्र खत्री, अतर सिंह खत्री, सतीश खत्री, जगदीश प्रसाद, दिलीप सिंह, जगदीश, मास्टर श्रीपाल आदि मौजूद रहे।