फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All departments will uproot cannabis plants by running a campaign

Sonipat News: अभियान चलाकर सभी विभाग उखाड़ेंगे भांग के पौधे

Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
All departments will uproot cannabis plants by running a campaign
सोनीपत। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे को जड़ से खत्म करना जरूरी है। इसके लिए सभी विभाग 29 मार्च को अपने विभाग से संबंधित जमीन पर उगे भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए अभियान चलाएं। यह निर्देश उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने दिए। वह वीरवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) व चिह्नित अपराध योजना को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान के बाद सभी विभागाध्यक्ष प्रमाण पत्र देंगे कि उनकी जमीन पर कहीं भी भांग का पौधा मौजूद नहीं है। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत डीडीपीओ सभी ग्राम पंचायतों, जिला शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों को शामिल करें। पीडब्ल्यूडी विभाग व मार्केट कमेटी सभी सड़कों पर उगे भांग के पौधों को उखाड़े। नगर निगम व सभी पार्षद भी अपनी जमीन पर उगी भांग के पौधों को नष्ट करेंगे। उन्होंने लोगों से अह्वान किया कि जिला प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे अभियान में भाग लेकर अपने आस-पास उगे भांग के पौधों को नष्ट करें। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे को जड़ से खत्म करना जरूरी है। युवाओं को इससे नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढि़यां बर्बाद हो जाएंगी। सभी नागरिक नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में सहयोग करें और नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने चिह्नित अपराधों के मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिह्नित मामलों में अपराधी को सजा दिलवाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। एक-दूसरे के संपर्क में रहकर केस को अदालतों में सबूतों के साथ मजबूती से पैरवी करने की जरूरत है। अपराधी को सजा मिलने पर समाज मेंं सकारात्मक संदेश जाता है और अपराध की प्रवृत्ति कम होती है। इस मौके पर जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह, डीसीपी नरेंद्र सिंह, डीए सुनील खत्री सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed