फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ajit's dead body found on the third day, divers' boat in search of accident

Sonipat News: तीसरे दिन मिला अजीत का शव, तलाश कर रहे गोताखोरों की नाव हादसाग्रस्त

Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ajit's dead body found on the third day, divers' boat in search of accident
गन्नौर। गांव आहुलाना के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में नहाते हुए डूबे अजीत का शव तीसरे दिन खुबडू झाल के निकट रजवाहे में मिला। जिसके बाद पुलिस ने अजीत के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया। शनिवार को अजीत के शव का पोस्टमार्टम होगा। उधर, अजीत की तलाश में नाव लेकर जुटे कर्मी भी हादसाग्रस्त हो गए। उनकी जान मशक्कत से बच सकी।
विज्ञापन


अजीत को ढूंढने के लिए खुबडू झाल चौकी के पुलिसकर्मी एचसी कृष्ण हुड्डा व उपायुक्त कार्यालय के कर्मी नाव पर सवार थे। जब नाव खुबडू झाल के पुल के निकट पहुंची तो वह अचानक रूक गई और झाल की तरफ जाने लगी। जिसके चलते सभी छह कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए नाव से कूद गए। इस बीच नाव पलट गई। इनमें से तीन कर्मचारी लाइफ जाकेट पहने हुए थे, जिस वजह से वह तैरकर किनारे पर पहुंच गए। जबकि तीन कर्मचारियों जिनमें हेड कांस्टेबल कृष्ण हुड्डा भी शामिल थे के पास लाइफ जाकेट न होने की वजह से वह पुल की तरफ तेजी से बढ़ने लगे। गनीमत रही कि पुल के निकट लोहे का पाइप उनके हाथ लग गया। उन्होंने पाइप पकड़ कर खुद को बचाया। जिसके बाद उनके पास लाइफ जाकेट भेजी गई और लोगों की मदद से उन्हें नहर से बाहर निकाला गया। बाद में नाव को भी सुरक्षित नहर से निकाल लिया गया।
विज्ञापन


यूपी के हाथरस स्थित सादाबाद फिलहाल पांची गुजरान निवासी अजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ आहुलाना नहर में नहाते हुए डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed