{"_id":"64d13a58d171002e78024574","slug":"air-force-airman-martyred-due-to-bullet-could-not-fulfill-dream-of-teaching-sister-abroad-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4217-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गोली लगने से वायुसेना के एयरमैन शहीद, बहन को विदेश में पढ़ाने का सपना नहीं कर पाए पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: गोली लगने से वायुसेना के एयरमैन शहीद, बहन को विदेश में पढ़ाने का सपना नहीं कर पाए पूरा
Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
सार
सोनीपत के गांव महमूदपुर के पूर्व सरपंच संजय मान के इकलौते बेटे साहिल मान (23) वायुसेना में एयरमैन थे। करीब 2 साल पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन
शहीद वायुसेना में एयरमैन साहिल मान को श्रद्धांजलि देते विधायक इंदूराज नरवाल। संवाद
विस्तार
हैदराबाद में एयरमैन महमूदपुर के साहिल मान शहीद हो गए। उनको गोली लग गई थी। हालांकि गोली चलने के कारण का अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जवान का शव पैतृक गांव लाया गया, जहां सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल और गोहाना हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक व अन्य ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव महमूदपुर के पूर्व सरपंच संजय मान के इकलौते बेटे साहिल मान (23) वायुसेना में एयरमैन थे। करीब 2 साल पहले ही उनकी नियुक्ति हुई थी। शुक्रवार को कैंपस में गोली लगने से वे शहीद हो गए थे। रविवार रात को उनका शव गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में चौपाल में रखा गया। सोमवार को वायुसेना से वारंट अधिकारी एके भारद्वाज की टीम गांव पहुंची तो सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।एके भारद्वाज ने कहा कि साहिल की मौत के घटनाक्रम की जांच चली हुई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि उनको गोली कैसे लगी और क्या कारण रहा।
बहन को पढ़ाई के लिए भेजना चाहते थे कनाडा
साहिल की इकलौती बहन पारुल है। जिसे पढ़ाई के लिए कनाडा भेजना चाहते थे। बहन को विदेश में पढ़ाने का सपना पूरा करने से पहले ही वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। साहिल की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा रहा।