{"_id":"66ad123eb46b093ff70e4ce3","slug":"aids-control-society-employees-strike-continues-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122342-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी
Fri, 02 Aug 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरने पर नारेबाजी करते हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारी। सं
सोनीपत। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल परिसर में धरना दिया और इसके बाद वह अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-15 स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक को मांगपत्र सौंपकर जल्द लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की। हड़ताल की वजह से आईसीटीसी, एसटीआई,ओएसटी, एफआईएआरटी पूर्ण रूप से बंद रहे। एचआईवी जांच कराने के लिए आने वाले गर्भवती महिलाओं व नशा छुड़ाने के लिए आने वाले लोगों को उपचार नहीं मिल सका।
हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल वेलफेयर एंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य शिवानी, समुंद्र, प्रदीप, ज्याेति, सरोजबाला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए एनएचएम की तर्ज पर सेवा नियम बनाए जाएं। अन्य राज्यों की तर्ज पर कर्मचारियों को स्टेट शेयर दिया जाए और वेतन बढ़ोतरी की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर जिलेभर में एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वह अपनी हड़ताल व धरना जारी रखेंगे। इस दौरान प्रदीप गौड़, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार, रजनीश कुमार सविता कुमारी, कुसुम व राधा भी मौजूद रहे।