फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ahilyabai is the inspiration for women's leadership, public welfare and cultural renaissance: Nikhil Madan

अहिल्याबाई नारी नेतृत्व, जनकल्याण व सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रेरणास्रोत : निखिल मदान

Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai is the inspiration for women's leadership, public welfare and cultural renaissance: Nikhil Madan
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में आयोजित संगोष्ठी में विधायक निखिल मदान
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने कहा कि धर्म, नीति व लोक कल्याण की प्रतिमूर्ति महारानी अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व, न्यायप्रियता व जनसेवा की अनुपम मिसाल थीं। उनका जीवन नेतृत्व, नारी सशक्तिकरण व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए आज भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह भी माता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से महारानी अहिल्याबाई होल्कर के 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आरंभ किए गए जन-जागरण अभियान के अंतर्गत गोहाना रोड स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान, नगर निगम मेयर राजीव जैन, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भाई माईराम कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने माता अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने विद्यार्थियों को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके योगदान व आदर्शों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने सामाजिक न्याय, प्रशासनिक दक्षता व महिला सशक्तिकरण की एक अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि दृढ़ निश्चय व सेवा भाव ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। यह संगोष्ठी उनकी स्मृति को सम्मान देने की एक प्रेरणादायक पहल है।
भाजपा नेता माईराम कौशिक ने कहा अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अद्वितीय प्रतीक थीं। उन्होंने जीवनभर धर्म की पुर्नस्थापना, मंदिरों के पुनर्निर्माण व जनसेवा को अपना संकल्प बनाया। उनका जीवन सेवा, त्याग व सदाचार की मिसाल है, जो समाज को आज भी दिशा देता है। देश उनके योगदान को युगों तक स्मरण करता रहेगा।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया मोर, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, नीरज शर्मा ने युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने, जीवन में परोपकार के कार्य करते रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed