फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ahilya Bai Holkar's contribution is incomparable: Barauli

अहिल्या बाई होल्कर का योगदान अतुलनीय : बड़ौली

Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ahilya Bai Holkar's contribution is incomparable: Barauli
फोटो 31- सोनीपत के राई ​स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती
सोनीपत। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राई की विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता खेलकूद विश्वविद्यालय, राई के कुलपति अशोक कुमार ने की।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए अहिल्या बाई होल्कर का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने अहिल्या बाई के दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण में उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार नारी शक्ति के सम्मान व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहिल्या बाई होल्कर के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि भारतीय इतिहास कई महान योद्धाओं, शूरवीरों व क्रांतिकारियों की उपलब्धियों की गाथाओं से भरा है। अहिल्या बाई होल्कर उन्हीं योद्धाओं में से एक हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर सहित देशभर के अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। सरकार 31 मई तक प्रदेशभर में अहिल्या बाई होल्कर स्मृति अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में अतिथियों ने कक्षा 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इनमें प्रियांशी कुमारी, प्राची, श्रेया गुप्ता, रानी, सानिया, प्रिया, मीनाक्षी, मुस्कान, अंशु, पल्लवी, रिया, कामना, भावना, जैसमीन, नीशू, निकिता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed