{"_id":"682f7f115bf3e7374a0a2606","slug":"agriculture-department-will-provide-laser-leveler-machine-to-level-the-fields-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136984-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेत समतल करने के लिए कृषि विभाग उपलब्ध कराएगा लेजर लेवलर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेत समतल करने के लिए कृषि विभाग उपलब्ध कराएगा लेजर लेवलर मशीन
Fri, 23 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के जिला उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि विभाग के पास एक लेजर लेवलर मशीन उपलब्ध है। इसका उपयोग किसान अपने खेतों को समतल बनाने के लिए कर सकते हैं। यह मशीन धान की खेती के आगामी सीजन में किसानों को पानी, बिजली व समय की बचत करने में सहायक सिद्ध होगी। मशीन संचालन के लिए ट्रैक्टर को लेकर विभाग ने टेंडर अलॉट किया है।
उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि मशीन का उपयोग करने के इच्छुक किसानों को अपना आधार कार्ड, मेरी फसल-मेरा ब्योरा की फोटो प्रति, 100 रुपये प्रति घंटा के चालान को राई स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा कराना होगा। यदि खेत की दूरी 25 किलोमीटर से अधिक है तो 3 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से परिवहन शुल्क अतिरिक्त रूप से देय होगा। ट्रैक्टर का डीजल खर्च किसान को स्वयं वहन करना होगा।
सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा ने बताया कि आमतौर पर बाजार में लेजर लेवलर मशीन का किराया 1000 से 1100 रुपये प्रति घंटा होता है, जबकि विभागीय मशीन का किराया केवल 500 से 550 रुपये प्रति घंटा पड़ेगा। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा।