{"_id":"621fc57a209f890df939732d","slug":"agriculture-department-raided-the-seed-market-took-six-pesticides-and-one-sample-of-fertilizer-sonipat-news-rtk639984956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज मार्केट में कृषि विभाग ने मारा छापा, कीटनाशक के छह और खाद का लिया एक सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज मार्केट में कृषि विभाग ने मारा छापा, कीटनाशक के छह और खाद का लिया एक सैंपल
विज्ञापन
किसानों को नकली कीटनाशक और खाद बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए कृषि विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत कृषि विभाग की टीम ने सोनीपत के मुरथल रोड पर स्थित बीज मार्केट में छापा मारकर कार्रवाई कर कीटनाशक के 6 और खाद का एक सैंपल लिया है। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
रबी सीजन के अंतिम दिनों में कीटनाशक की मांग बढ़ जाती है। किसान स्प्रे करने के लिए कीटनाशक खरीदता है। ऐसे में कई विक्रेता किसानों को कम गुणवत्ता या फिर नकली कीटनाशक बेचकर मुनाफा न कमाएं, इसके लिए विभाग ने जांच अभियान चलाने के लिए टीमों का गठन किया है। सोनीपत ब्लॉक और गोहाना ब्लॉक में टीम अब लगातार छापा मार कार्रवाई कर रही है। अब खाद की मांग कम हो गई है, इसलिए खाद के सैंपल कम लिए जाएंगे। कृषि अधिकारियों ने किसानों का आह्वान किया है कि वह कीटनाशक या अन्य सामान खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें।
खाद और कीटनाशक बेचने वालों की नियमित जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत सोनीपत बीज मार्केट से 6 कीटनाशक और एक खाद का सैंपल लिया गया है। उन्हें लैब में भेजा गया है। -डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।