फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agneepath: Bharat Bandh called, Bhakiyu Chadhuni made toll free

अग्निपथ : भारत बंद का आह्वान, भाकियू चढूनी ने टोल कराए फ्री

Mon, 20 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Agneepath: Bharat Bandh called, Bhakiyu Chadhuni made toll free
भिगान टोल फ्री कराने के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताते भरतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के नेता। - फोटो : Sonipat
खरखौदा/गन्नौर। अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद के एलान के बाद भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर टोल फ्री कराए। भाकियू नेता जीटी रोड स्थित भिगान टोल प्लाजा व एनएच-334बी के झरोठी टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे पहुंचे। इस दौरान भिगान टोल प्लाजा दोपहर दो बजे और झरोठी टोल प्लाजा दोपहर तीन बजे तक फ्री कराए रखा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आह्वान पर सोमवार को किसान नेताओं ने क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी के झरोठी टोल प्लाजा को तीन घंटे तक फ्री करवाए रखा। ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंह नकलोई ने कहा कि किसान के बाद अब सरकार जवान पर वार कर रही है। युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने की योजना तैयार की गई है कि इसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आज यूनियन के आह्वान पर सरकार को चेताने के लिए सांकेतिक रूप से तीन घंटों तक टोल फ्री करवाया गया है। दोपहर तीन बजे भाकियू के पदाधिकारी टोल प्लाजा से उठकर चले गए, जिसके बाद टोल प्रबंधन ने टोल प्लाजा को फिर से शुरू करवा दिया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए थाना प्रभारी जसपाल सिंह व झरोठ चौकी प्रभारी रामकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
किसानों ने भिगान के पास दो घंटे तक रखा टोल फ्री
गन्नौर। अग्निपथ योजना के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेताओं ने भिगान टोल प्लाजा दो घंटे के लिए बंद करवा दिया। किसान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कृषि कानूनों की तरह सरकार को इस अग्निपथ योजना को भी वापस लेना ही होगा। किसान नेता विरेंद्र पहल का कहना था कि सरकार युवाओं के साथ गलत कर रही है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ के विरोध में शांतिपूर्ण धरना देते हुए टोल फ्री किया है। इसके साथ यह चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाएगा तो किसान देश के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 22 जून को उनकी एक प्रदेश स्तरीय बैठक सांपला में होगी, जिसमें आगामी रणनीति की रूपरेखा तैयार की जाएगी। नेताओं ने टोल को दोपहर करीब दो बजे खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed