फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agneepath: 15 accused arrested for creating ruckus on NH-71A and pelting stones at police

अग्निपथ : एनएच-71ए जामकर हंगामा करने व पुलिस पर पथराव करने के 15 आरोपी काबू

Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Agneepath: 15 accused arrested for creating ruckus on NH-71A and pelting stones at police
अग्निपथ योजना के विरोध में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे-71ए पर गोहाना बाईपास के नजदीक जाम लगाकर प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव करने के मामले में चार नाबालिग समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन व पथराव में पुलिस की गाड़ियों सहित कई वाहनों के शीशे टूट गए थे। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने करीब 200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हंगामा करने वालों में पानीपत और उत्तर प्रदेश के भी युवक शामिल थे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को गोहाना में जोरदार हंगामा हुआ था। युवकों ने रोहतक-बाईपास पर हाईवे को जाम कर दिया था। वहां पर घंटों हंगामा करने के साथ तोड़फोड़ की थी। पुलिस के समझाने के बावजूद युवकों ने पथराव किया। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद युवकों को खदेड़ा था। इस दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 148, 149, 186, 188, 353 और 8-बी एनएच 156 एक्ट और 3-पीडीपीपी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में हंगामा करने वालों में से 15 को गिरफ्तार कर लिया है। कागजात चेक करने पर उनमें से चार नाबालिग मिले। पुलिस ने चारों नाबालिगों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। अन्य 11 युवाओं को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को हिंसा न करने और लोगों को अपने बच्चों को बेवजह उकसावे में आकर आंदोलन-प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है। एसपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने से भविष्य में उनको सरकारी नौकरी मिलने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed