फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After worshiping Lord Govardhan, a store of Annakoot was set up across the district.

Sonipat News: जिलाभर में भगवान गोवर्धन का पूजन कर लगाया अन्नकूट का भंडारा

Sun, 03 Nov 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
After worshiping Lord Govardhan, a store of Annakoot was set up across the district.
फोटो 07- सोनीपत के लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोवर्धन पूजन करते भाजपा नेता राजीव जैन व महाराजा अग्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। जिलेभर में प्रमुख मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की विधिविधान से पूजा-अर्चना की।

शहर के ककरोई चौक स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, महावीर कॉलोनी के सिद्धपीठ श्री लक्ष्मीनारायण बालाजी मंदिर, नरेंद्र नगर में शिव मंदिर, रोहतक रोड पर गुड़ मंडी बाजार में शिव सेवा समिति, श्री श्याम मंदिर सोनीपत धाम सहित विभिन्न जगह गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन कर भंडारा लगाया गया है। शहर वासियाें ने गोवर्धन पूजन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


विधायक निखिल मदान ने गोवर्धन पूजन पर शहर में विभिन्न जगह आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होेंने सिद्धपीठ लक्ष्मीनारायण बालाजी मंदिर, मोहल्ला कलां, सुंदर सांवरी, इंडियन काॅलोनी, मिर्च मंडी व गुड मंडी में लगाए गए भंडारे में प्रसाद वितरित किया। विधायक ने कहा कि सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का पौराणिक महत्व है। इस मौके पर मास्टर जगदीश, अतर सिंह, सतपाल बालाजी, जगदीश जांगड़ा, बिजेंद्र शास्त्री, नरेश वर्मा, रामचंद्र पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति की ओर से लक्ष्मीनारायण मंदिर विधिविधान से भगवान गोवर्धन का पूजन किया गया। भाजपा नेता राजीव जैन ने नई अनाज मंडी के पास चिंतपूर्णी मंदिर में अन्नकूट के प्रसाद वितरित किया।
नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर सुधार समिति ने गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट का भंडारा लगाया। इससे पहले रूप नगर, नरेंद्र नगर, पटेल नगर, गोविंद नगर व डबलस्टोरी के श्रद्धालुओं ने अन्न का पहाड़ बनाकर गोवर्धन पूजा की। श्रद्धालुओं को बिठाकर कढ़ी-चावल व मिक्स सब्जी का प्रसाद खिलाया गया। आचार्य मनमोहन मिश्रा, सुरेश वत्स, राज सिंह, पवन त्यागी, विजय वर्मा मौजूद रहे।

हवन-संकीर्तन कर की गोवर्धन पूजा
सेक्टर-15 के महाकामेश्वर प्राचीन मंदिर में गोवर्धन पूजन व विश्वकर्मा दिवस पर संकीर्तन एवं हवन कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात अन्नकूट का भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में पंडित दुलीचंद, पुजारी रमेश, प्रधान कर्मवीर शर्मा, उप प्रधान सियानंद त्यागी, विनोद कौशिक, आनंद कौशिक, राजेंद्र बजाना, जयदेव, रणबीर फोगाट, बबीता त्रिभुवन कौशिक, अभिषेक शर्मा, सुनीता कौशिक व कमलेश मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed