{"_id":"690d0585841a6764f9068a9d","slug":"after-three-days-buses-started-returning-to-the-route-passengers-got-relief-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144895-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन दिन बाद रूट पर लौटने लगी बसें, यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन दिन बाद रूट पर लौटने लगी बसें, यात्रियों को मिली राहत
Fri, 07 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। संत निरंकारी समागम संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं की घर वापसी के लिए लगाई गई रोडवेज बसें अपने रूटों पर फिर से फर्राटा भरने लगी हैं। इसके चलते विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने लगी है। निरंकारी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीरवार को भी 30 रोडवेज बसें लगाई गई। शुक्रवार से सभी रोडवेज बसें अपने रूटों पर चल सकेंगी।रोडवेज विभाग से 3 से 6 नंवबर के लिए संत निरंकारी मिशन ने 280 बसें बुक की थीं। हलदाना बॉर्डर पर चला रहा संत निरंकारी समागम 3 नवंबर को संपन्न हो गया। इसमें शामिल हुए श्रद्धालुओं की घर वापसी के लिए मिशन की डिमांड अनुसार सोमवार को 50 बसें भेजी गई थीं। मंगलवार को संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई थी।
बुधवार को 110 बसें समागम स्थल पर भेजी गई थी। अब 6 नवंबर को 30 बसें भेजी गई। इन बसों से श्रद्धालुओं को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भेजा गया। तीन दिन तक कई बसें देरी से चलीं, जबकि कुछ रूटों पर सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं थी। वीरवार को बसों की उपलब्धता होने से स्थानीय यात्रियों को काफी राहत मिली।