{"_id":"68618c7d9f1e1a7d2b020c37","slug":"after-the-shop-the-salesman-was-robbed-by-firing-at-the-liquor-store-the-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138674-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकान के बाद शराब ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन को लूटा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकान के बाद शराब ठेके पर फायरिंग कर सेल्समैन को लूटा, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो:06: अस्पताल में भर्ती फायरिंग का आरोपी अशोक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
खरखौदा। खेड़ी दहिया गांव के शराब ठेके पर शनिवार की रात तीन लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। सेल्समैन के साथ मारपीट कर ढाई हजार रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
रविवार को मुख्य आरोपी को पुलिस ने खांडा गांव के पास घेर लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह गिर गया। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पैर में चोट आने के वजह से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार की रात में खेड़ी दहिया गांव में स्थित शराब ठेके पर खांडा निवासी अशोक अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि अशोक ने फायरिंग कर वहां दहशत फैलाई और सेल्समैन रामकुमार के साथ मारपीट कर उससे ढाई हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी वहां से गए। सेल्समैन की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि शराब ठेके पर फायरिंग करने से पहले आरोपी अशोक और उसके साथियों ने खरखौदा थाना क्षेत्र के खांडा गांव में दुकानों के विवाद में भी फायरिंग की है। रविवार की सुबह खरखौदा की क्राइम यूनिट इंचार्ज रविंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि फायरिंग करने का आरोपी अशोक रोहतक और खांडा के बीच नहर की पटरी के पास मौजूद है।
सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। खुद को घिरा देख आरोपी अशोक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गया। पुलिस टीम ने उसे तत्काल खरखौदा के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस निगरानी में आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार अशोक के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शराब ठेके पर लूट एवं खांडा गांव में दुकानों के विवाद में फायरिंग को लेकर अशोक व उसके साथियों के विरुद्ध दो मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है दुकानों का विवाद
क्राइम यूनिट खरखौदा के प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि खांडा गांव में राहुल ने गांव के ही ऋषि प्रसाद से तीन दुकानें खरीदी हैं। अशोक का ऋषि प्रसाद से दुकानों को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। आपराधिक मामले में अशोक जेल में था। दो दिन पहले ही वह जेल से रिहा हुआ था। गांव में जब दुकानें बिक जाने की जानकारी हुई तो शनिवार रात को वह वहां पहुंचकर फायरिंग कर दी।