फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the death of the youth, the family made serious allegations and demanded an impartial investigation.

Sonipat News: युवक की मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 27 Jun 2026 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
After the death of the youth, the family made serious allegations and demanded an impartial investigation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव रसूलपुर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों ने कुछ लोगों पर लगातार धमकियां देने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव रसूलपुर निवासी रामकुमार ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 23 जून को उनके बेटे हिमांशु और छोटे भाई प्रदीप का गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इस घटना में प्रदीप को चोटें आई थीं और उपचार के दौरान अस्पताल में भी एक आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मामले के समाधान के लिए पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। आरोप है कि शनिवार को भी उनके परिवार को गली में धमकियां दी गईं, जिससे हिमांशु मानसिक रूप से बेहद परेशान था।बाद में उसका शव घर के अंदर लटका मिला। उन्होंने पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि परिवार में उनकी दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed