फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After strangling the woman to death, the body was tied in a sack and thrown on the track of the drain

महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव बोरी में बांधकर ड्रेन की पटरी पर फेंका

Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
After strangling the woman to death, the body was tied in a sack and thrown on the track of the drain
गोहाना में महिला की हत्या कर शव ड्रेन की पटरी पर फेंकने के मामले में सामान्य अस्पताल में पोस्टमा? - फोटो : Sonipat
शहर की मुगलपुरा कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरी में बंद करके ड्रेन नंबर-8 की पटरी पर फेंक दिया। महिला का भाई जब मिलने पहुंचा तो बहन के घर पर नहीं मिलने पर वह उसे तलाशते हुए ड्रेन पर गया, जहां बोरी में शव मिलने पर हत्या का पता चला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव लाखु बुआना निवासी राकेश ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन ज्योति (32) की शादी खरखौदा के गांव फरमाणा निवासी विकास से हुई थी। ज्योति की दो बे बेटियां और एक बेटा है। विकास पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय पहले गोहाना शहर की मुगलपुरा कॉलोनी में आकर रहने लगा था। वह राजमिस्त्री का काम करता है। विकास शराब पीने का आदी है, जिसके चलते पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। विकास शराब पीकर पत्नी से अकसर मारपीट करता था और मायके भेज देता था।
विज्ञापन

राकेश ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर को बहन से मिलने गोहाना आया था। ज्योति घर पर नहीं मिली तो उसने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसे पता चला कि विकास ने उसकी बहन की हत्या कर शव ड्रेन के पास फेंक दिया है। वह बहन की तलाश करते हुए सोमवार रात करीब दस बजे ड्रेन की तरफ गया तो उसकी नजर ड्रेन की पटरी पर में पड़ी बोरी पर गई। उसने बोरी खोल कर देखी तो उसमें ज्योति का शव मिला। राकेश ने शक जताया है कि ज्योति की हत्या में विकास के भाई अशोक, बिजेंद्र, बिजेंद्र की पत्नी मीना व विकास के दोस्त सुरेंद्र ने षड्यंत्र रचाकर वारदात को अंजाम दिलवाया है। हत्या का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार राकेश ने बताया कि उन्होंने 13 साल पहले अपनी बहन ज्योति की शादी विकास के साथ की थी। उसे शादी के बाद तीन बच्चे हुए। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। राकेश ने पुलिस को बताया कि ज्योति चार बहन-भाइयों में इकलौती बहन थी।
पति अकसर करता था मारपीट, भेज देता था मायके
राकेश ने पुलिस को बताया कि विकास शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में घर आकर वह उसकी बहन के साथ अकसर मारपीट करता था। वह उसे मारपीट कर घर से भी निकाल देता था। उन्होंने कई बार विकास को समझाया था।

महिला की हत्या करने के बाद शव ड्रेन नंबर-8 की पटरी पर फेंकने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के भाई के बयान पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
सवित, थाना प्रभारी शहर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed