फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After showing pistol, he robbed 31 thousand rupees and mobile

चालक के सीने पर पिस्तौल तान 31 हजार रुपये और मोबाइल लूटा

Sat, 27 Mar 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
After showing pistol, he robbed 31 thousand rupees and mobile
खरखौदा। शहर में ड्रेन नंबर आठ के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने टाटा-एस चालक के सीने पर पिस्तौल तानकर 31 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। चालक सोनीपत में फर्नीचर का सामान उतारकर वापस दिल्ली लौट रहा था। पुलिस ने दिल्ली के निलौठी निवासी चालक सतनाम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने बताया कि वह अपने टाटा-एस को माल ढुलाई में चलाता है। शुक्रवार को उसने चंद्र विहार, दिल्ली स्थित एक फर्नीचर फैक्टरी से सामान लोड कर गोल मार्केट, दिल्ली में पहुंचाया था। वहां से उसे 28000 रुपये मिले थे। बाद में दिल्ली के रोहिणी से उसे सोनीपत रेलवे रोड स्थित फर्नीचर हाउस में सोफा-सेट पहुंचाने की बुकिंग मिल गई। इसके बाद वह सोनीपत आ गया। लौटते समय एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने से उसे रुकवा लिया। इसके बाद उसके सीने पर पिस्तौल तान कर जेब से 31 हजार रुपये और मोबाइल निकालकर सोनीपत की तरफ फरार हो गए। सतनाम का कहना है कि वह एक युवक को सामने आने पर पहचान सकता है। झरोठ चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed