फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After Prayagraj accident, two trains going via Sonipat cancelled

Sonipat News: प्रयागराज हादसे के बाद सोनीपत होकर जाने वालीं दो ट्रेनें रद्द

Thu, 30 Jan 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
After Prayagraj accident, two trains going via Sonipat cancelled
फोटो 05- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : mathura
सोनीपत। महाकुंभ मेले में हुए हादसे का असर सोनीपत से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के दिन सोनीपत होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12312 नेताजी एक्सप्रेस और 18310 संबलपुर एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि गाड़ी संख्या 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस का परिचालन प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज संगम तक निरस्त कर दिया। अब यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन तक ही जाएगी।
मौनी अमावस्या पर संगम तट पर किए जाने वाले स्नान का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान करने वाले भक्तों की पहले ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सोनीपत से भी काफी संख्या में भक्त प्रयागराज के महाकुंभ मेले में जाने की योजना बनाए हुए थे। इसके लिए उन्होंने टिकटों की बुकिंग भी करवा ली थी, हालांकि मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में हुए हादसे से काफी लोग हताहत हो गए। सुरक्षा कारणों को देखते हुए बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों का आगमन रोक दिया गया था। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कई ट्रेनों को भी पीछे के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। व्यवस्था काबू में आने के बाद परिचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म टिकट
सोनीपत से प्रयागराज जाने के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। वर्तमान समय में इन ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक होने से यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा। इससे यात्रियों को भीड़ के बीच सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण देरी से चली यह ट्रेनें
मौसम में आए बदलाव से बुधवार को लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित समय से एक से पांच घंटे तक की देरी से चली। गाड़ी संख्या 15707 कटिहार एक्सप्रेस 05:00 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 04:15 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 03:05 घंटे, 18309 संबलपुर एक्सप्रेस 02:40 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1 घंटे, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस 1 घंटे, 64452 एचएनके सवारी गाड़ी 01:10 घंटे, 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू, 01:45 घंटे, 64531 दिल्ली-पानीपत मेमू 1 घंटे, 64472 पानीपत-गाजियाबाद मेमू 48 मिनट देरी से चली। वहीं गाड़ी संख्या 18310 संभलपुर एक्सप्रेस, 12312 नेताजी एक्सप्रेस, 03309 जम्मू तवी स्पेशल फेयर गरीब रथ व 64002 सवारी गाड़ी रद्द रही। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed