फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After offering namaz on Bakrid, prayed for peace and tranquility

Sonipat News: बकरीद पर नमाज अदा कर मागी अमन-शांति की दुआ

Sun, 08 Jun 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
After offering namaz on Bakrid, prayed for peace and tranquility
फोटो 03- सोनीपत के गांव रसोई ​स्थित मदीना मस्जिद में नमाजियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व का महत
सोनीपत। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य नमाज ईदगाह व मस्जिदों में सुबह 6 से 8:30 बजे तक पढ़ी गई। नमाजियों ने अमन, शांति व भाईचारे की दुआ की की कामना की।
विज्ञापन


कुर्बानी व त्याग के ईद पर्व को मनाने के लिए मस्जिदों में पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं। सुबह से ही बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। इमाम ने सभी को पर्व के महत्व व इससे जुड़ी ऐतिहासिक बातों से अवगत कराया। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा
विज्ञापन

बुराइयों का त्याग करना भी है कुर्बानी
रसोई स्थित मदीना मस्जिद के इमाम नसीम कासमी ने बताया कि ईद-उल अजहा हमें मोहब्बत का पैगाम देता है। इस दिन कुर्बानी व दान करने का खास महत्व है। कुर्बानी करने से इब्राहिम अलेही सलाम की सुन्नत को जिंदा रखा जाता है। कुर्बानी सिर्फ बकरा की ही नहीं, लोग अपनी बुराइयों का त्याग करके भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरों की कीमतों में उछाल
दुकानदार अकील ने बताया कि ईद-उल-अजहा की वजह से बकरों की कीमत बढ़नी लाजमी है। करीब 15 दिन पहले 10 से 12 हजार रुपये में बिकने वाले बकरों की कीमत दोगुनी हो जाती है। साथ ही बकरों की कीमत ऊंचाई व गुणवत्ता के हिसाब से आंकी जाती है। ऐसे में बकरे की कीमत 18 से 35 हजार रुपये रही।

फोटो 03- सोनीपत के गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में नमाजियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व का महत

फोटो 03- सोनीपत के गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में नमाजियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व का महत

फोटो 03- सोनीपत के गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में नमाजियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व का महत

फोटो 03- सोनीपत के गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में नमाजियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व का महत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed