फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After intoxicating the old woman, the young man and the girl took the earrings

बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर कानों की बालियां ले गए युवक-युवती

Fri, 04 Mar 2022 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
After intoxicating the old woman, the young man and the girl took the earrings
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में भर्ती पुत्रवधू को खाना देने आई बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक-युवती उसके कानों की बालियां चोरी कर ले गए। वह बुजुर्ग को अचेत हालत में रिक्शा में बैठाकर फरार हो गए। महिला को होश आया तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव माहरा फिलहाल वेस्ट रामनगर की रहने वाली सावित्री ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्रवधू नागरिक अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल में उसका खाना देने के लिए आई थी। दोपहर को वह खाना देने के बाद अस्पताल के पार्क में धूप में आकर बैठ गई। इसी दौरान सावित्री देवी के पास एक युवक व युवती पहुंचे। उन्होंने सावित्री को बहाने से अपना कपड़े का बैग थमा दिया। उन्होंने कहा कि इसमें रुपये हैं, थोड़ी देर के लिए पकड़ लो। इसी दौरान युवती ने नशीला पदार्थ लगा एक रुमाल सावित्री देवी को सुंघा दिया। जिसके बाद वह अचेत हो गई। कुछ देर बाद सावित्री को चेतना आई तो वह अस्पताल के बाहर एक रिक्शा में थी। आरोपियों ने उसके कानों से सोने की बालियां निकाल रखी थी। जिस पर मामले की शिकायत सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed