{"_id":"611559338ebc3e7b9f2e69b8","slug":"after-giving-insecticide-the-accused-had-given-water-the-poison-took-effect-quickly-sonipat-news-rtk620774292","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक पिलाने के बाद आरोपियों ने पिलाया था पानी, जहर ने जल्दी किया असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक पिलाने के बाद आरोपियों ने पिलाया था पानी, जहर ने जल्दी किया असर
विज्ञापन
कुंडली में हुए जघन्य अपराध के बाद गांव में पहुंचे एनआईटी से विधायक नीरज व सामाजिक कार्यकर्ता ललि?
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी कीटनाशक पिलाकर हत्या करने के मामले में आरोपी लगातार सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कीटनाशक पिलाने के बाद दोनों किशोरियों को पानी पिला दिया था, जिससे जहर जल्द असर कर सके। वहीं आरोपियों ने देर शाम ही षड्यंत्र रच लिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही बिहार की दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया था। हालांकि इसे पहले सर्पदंश से मौत दिखाने का प्रयास हुआ था, लेकिन पुलिस की जांच में इस मामले का खुलासा हो गया था। पुलिस ने किशोरियों की मां के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव महागही निवासी अरुण, गांव मुसहेरी निवासी फूलचंद, धयोकली निवासी दुखन पंडित और समस्तीपुर निवासी रामसुहाग को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपियों ने रिमांड के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने शाम को ही इस वारदात का षड्यंत्र रच दिया था। 5 अगस्त को वे अपने कमरे में बैठकर नाबालिगों के कमरे पर निगाह बनाए हुए थे। देर रात जब उनकी मां लघुशंका को उठी और उसने दरवाजे की कुंडी खोली तो उसके निकलते ही वे कमरे में घुस गए थे। दुष्कर्म के बाद जब किशोरी चिल्लाने लगी तो उन्होंने कीटनाशक पिला दिया था। कीटनाशक का असर जल्द हो सके, इसके लिए उन्होंने दोनों बहनों को पानी भी पिला दिया था।
विज्ञापन
राशन कार्ड में कम है दोनों बहनों की उम्र
पुलिस जांच में सामने आया है कि राशन कार्ड में दोनों बहनों की उम्र करीब 11 व साढ़े 12 साल है। हालांकि उनकी मां ने शुरुआत में 13 व 15 साल बताई थी। ऐसे में उनके जन्म प्रमाण भी मंगवाए जाएंगे, जिससे उम्र का सही आकलन हो सके।
फरीदाबाद के विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
फरीदाबाद की एनआईटी सीट से विधायक नीरज शर्मा और सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार के बेटे सामाजिक कार्यकर्ता ललित पंवार ने वीरवार को कुंडली के गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनको न्यायपूर्ण जांच और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी वारदात की जानकारी ली।
वर्जन
मामले में पुलिस की जांच गहनता से जारी है। पुलिस ने खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। उन्हें प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। किशोरियों के राशन कार्ड में उनकी आयु 11 और साढ़े 12 वर्ष मिली है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।
- ऊषा, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।