फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After checking the sex of the foetus at home, it was declared a boy and 40 thousand rupees were taken, two portable machines and MTP kits were sealed

Sonipat News: घर में भ्रूण लिंग जांच कर लड़का बता 40 हजार लिये, दो पोर्टेबल मशीन व एमटीपी किट सील

Tue, 17 Sep 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
After checking the sex of the foetus at home, it was declared a boy and 40 thousand rupees were taken, two portable machines and MTP kits were sealed
फोटो 48. दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र के निहाल विहार में भ्रूण लिंग जांच में पकड़े गए आरोपियों के
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र के निहाल विहार स्थित घर में छापा डालकर भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। यहां अल्ट्रासाउंड करने वाली महिला ने गर्भ में लड़का बताकर 40 हजार रुपये ले लिये। सोनीपत की पीएनडीटी ने छापा डालकर दो आरोपियों को काबू कर लिया। साथ ही मौके से दो पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, काफी मात्रा में बरामद दवाएं व एमटीपी किट भी सील की गई। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को शिकायत मिली थी कि दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच का गोरखधंधा चल रहा है। इस दौरान सिविल सर्जन ने टीम का गठन किया। इस दौरान गर्भ में भ्रूण जांच कराने के लिए डिकॉय महिला को तैयार किया। टीम ने महिला का दलाल भानमती से संपर्क कराया। वहां से दलाल ने महिला को निहाल विहार पर भेजा। इसके बाद दलाल महिला को घर में ले गया। वहां पहुंचने पर दलाल भानमती ने व उसके सहयोगी नवीन ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच की और गर्भ में लड़का बताया। साथ ही उसने महिला से 40 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने घर पर छापा डाला तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। कुछ देर बार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और दलाल भानमती के पास से 39500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने गर्भपात की दवाइयां, एमटीपी किट औजार, दो पोर्टेबल मशीन बरामद करके सील कर दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंपकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीएनडीटी टीम में नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, जितेंद्र शर्मा, डॉ. मयंक, मनोज कुमार व अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed