फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After ceasefire, buses run to Katra, Ludhiana, Beas

Sonipat News: संघर्ष विराम के बाद कटरा, लुधियाना, ब्यास तक चलाईं बसें

Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
After ceasefire, buses run to Katra, Ludhiana, Beas
फोटो 03 : सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली वाया कटरा जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद रविवार को सोनीपत डिपो से जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। सोनीपत डिपो से दो दिन बाद रविवार को रोडवेज की तीन बसें कटरा के लिए रवाना की गईं। वहीं दो बसों को लुधियाना भेजा गया। साथ ही गोहाना से डेरा ब्यास के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। सरहद पर हुए तनाव के चलते दोनों राज्यों में रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। मुख्यालय का आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से जम्मू-कश्मीर व पंजाब के विभिन्न रूटों पर भेजी गई रोडवेज बसों को वापस बुला लिया था। शनिवार सुबह यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत डिपो से जालंधर के लिए एक बस भेजी गई थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सीजफायर का एलान होने के बाद पाकिस्तान सीमा के साथ लगते जिलों में शांति बहाल होने के बाद सोनीपत और गोहाना बस डिपो से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। सोनीपत डिपो से बसें वाया दिल्ली होते हुए कटरा व लुधियाना चलाई जाती हैं।
विज्ञापन

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से कटरा रूट पर यात्रियों की संख्या कम होने से रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा था। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद दो दिन से कटरा रूट पर बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। संघर्ष विराम होने के बाद रविवार को कटरा के लिए तीन बसों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद सोनीपत से कटरा और लुधियाना के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। गोहाना से डेरा ब्यास के लिए चलने वाली बस भी शुरू कर दी गई है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed