{"_id":"68a0e67bf4e6e1a658057784","slug":"after-asia-amit-left-for-bulgaria-to-win-gold-in-world-wrestling-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-140814-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एशिया के बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सोना दिलाने अमित बुल्गारिया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एशिया के बाद विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सोना दिलाने अमित बुल्गारिया रवाना
Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो :53: पहलवान अमित।
सोनीपत। अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सोनीपत के जुआं के पहलवान अमित उर्फ मुन्ना बुल्गारिया के समोकोव रवाना हो गए। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 24 अगस्त तक किया जाएगा।
प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में ट्रायल आयोजित हुए थे। ट्रायल के फ्रीस्टाइल वर्ग में जुआं अखाड़ा के पहलवान अमित उर्फ मुन्ना ने 79 किलो में अपना चयन कराया था। अमित वर्तमान में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अमित ने 8 से 13 जुलाई तक किर्गिस्तान के बिश्केक में हुई अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सोना दिलाया था। वहीं जून में मंगोलिया में हुई तीसरी रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक दिलाया था। वह इससे पहले दो बाद एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
अमित उर्फ मुन्ना फ्री-स्टाइल के भारतीय दल के साथ बुल्गारिया रवाना हो गए। अमित से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक दिलाने की आस है।
पहलवान को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बलवंत छिक्कारा, संजीत, डालमिया, रविंद्र छिक्कारा, आरएस छिक्कारा, राजेश छिक्कारा ने शुभकामना दी है।