फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After an argument, the neighbor's son-in-law beat up his pregnant daughter and family

Sonipat News: कहासुनी के बाद पड़ोसी के दामाद गर्भवती बेटी और परिवार को पीटा

Sun, 08 Jun 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
After an argument, the neighbor's son-in-law beat up his pregnant daughter and family
सोनीपत। गांव झुंडपुर में कहासुनी के बाद हुए विवाद में पड़ोसी के परिवार, उसके दामाद-बेटी के अलावा ससुर को लाठी-डंडे पीटने के अलावा ईंट मारकर घायल कर दिया। हमले में दो गर्भवती महिलाएं भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन

नौशाद ने पुलिस को बताया कि 1 जून को उनकी पड़ोसी इरफान के साथ कहासुनी हो गई थी। अगले दिन इरफान के घर पर 53 महिला-पुरुष आए और गांव में ही रहने वाले उनके दामाद शानू और बेटी महक के घर गए जाकर उनकी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

शानू के दादा रफीक पर भी हमला किया। उनकी बेटी महक गर्भवती है। बेटी के साथ बुरा व्यवहार किया गया। जब उन्हें पता चला तो वह बीच-बचाव करने पहुंच गए। इस पर हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके भाई शाहिद ने रोका और समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। बेटे शोयब को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। परिवार की गर्भवती महिला साहिबा को भी पीटकर घायल कर दिया गया। उसके पेट पर मुक्के मारे गए।
बाद में धमकी दी कि तुम्हें छोड़ दिया है। अगर कोई रिपोर्ट की या अन्य कदम उठाया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 53 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हमले में घायल नौशाद, साहिबा, महक, शाहिद को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौशाद व शाहिद को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं साहिबा व महक को नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में उपचार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed