Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After a month, OPD of medicine and physician started again in room number 7 and 8.

Sonipat News: एक माह बाद फिर कक्ष नंबर 7 व 8 में मेडिसिन और फिजिशियन की ओपीडी शुरू

Thu, 23 Oct 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
After a month, OPD of medicine and physician started again in room number 7 and 8.
फोटो 01: सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में कक्ष नंबर सात में दोबारा शुरू की गई ओपीडी। संवाद
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में एक बार फिर ओपीडी कक्ष में बदलाव किया गया है। 40 दिन बाद फिर से कक्ष नंबर 7 व 8 में मेडिसिन और फिजिशियन की ओपीडी शुरू हो गई है। 11 सितंबर को चिकित्सक कक्ष के बाहर छत की पीवीसी गिरने के बाद ओपीडी कक्ष नंबर 51 में शिफ्ट कर दी गई थी। इसके बाद इन कक्षों में नई पीवीसी लगाने का काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 11 सितंबर को फिजिशियन कक्ष के बाहर छत पीवीसी की गिर गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए कक्ष के बाहर खड़े थे। उस दौरान कोई व्यक्ति पीवीसी की चपेट में नहीं आया था।
विज्ञापन

अफरा-तफरी मचने के बाद सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने फिजिशियन ओपीडी और पट्टी कक्ष को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। ओपीडी को कक्ष नंबर 51 में चालू किया गया था। कक्ष नंबर 7 व 8 में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोनों में दोबारा ओपीडी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल का भवन काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से छह करोड़ रुपये खर्च कर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हालांकि अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मरीजों व उनके तीमारदारों को भी परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि छह माह में काम पूरा कर लिया जाएगा।

वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल में कक्ष नंबर 7 व 8 में दोबारा ओपीडी शुरू कर दी गई है। फिजिशियन कक्ष के बाहर पीवीसी गिरने के बाद दोनों ओपीडी को कक्ष नंबर 51 में चालू कर दिया गया था। अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ओपीडी को दोनों कक्षों में चालू कर दिया गया है।-डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed