फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After 58 hours, the body of Kusum was found at Chandi Ghat of Haridwar Ganga river, the search for Neha and Seema continues

58 घंटे बाद हरिद्वार गंगा नदी के चंडी घाट पर मिला कुसुम का शव, नेहा व सीमा की तलाश जारी

Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
After 58 hours, the body of Kusum was found at Chandi Ghat of Haridwar Ganga river, the search for Neha and Seema continues
ऋषिकेश में हरिपुरकलां के रायवाला में गीता कुटीर घाट पर स्नान करने के दौरान डूबी तीन युवतियों में से गांव खानपुर कलां फिलहाल सोनीपत जीवन नगर की रहने वाली कुसुम का शव हरिद्वार गंगा नदी के चंडी घाट पर मिला है। शव को स्थानीय प्रशासन ने गंगा नदी से बाहर निकाला और परिजनों को बुलाकर शनाख्त की। हालांकि गांव पांची जाटान फिलहाल सोनीपत निवासी सीमा व गढ़ी केसरी निवासी नेहा का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

हरिनगर कॉलोनी निवासी मोनू शनिवार की शाम को पत्नी राखी, पिता सतबीर, माता मीना, बहन नेहा, साली कुसुम व सीमा, साढू राजेश व नरेंद्र व उनके परिवार के सदस्यों के साथ तीन अलग-अलग कारों में सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। शनिवार की रात को वह हरिपुरकलां में एक आश्रम में रुके। रविवार सुबह सभी लोग घाट पर नहाने के लिए गए थे। इस दौरान नेहा, कुसुम व सीमा गंगा में डूब गई थी। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने एनडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश शुरू कर दी थी। लगभग 58 घंटे की तलाश के बाद हरिद्वार गंगा नदी के चंडी घाट में कुसुम का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed