फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aerial firing outside the residence of Haryanvi singer Sumit Goswami, video viral

हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के आवास के बाहर की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल

Wed, 28 Oct 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Aerial firing outside the residence of Haryanvi singer Sumit Goswami, video viral
हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के आवास के बाहर फायरिंग करते युवक। - फोटो : Sonipat
गन्नौर। गांव दातौली के रहने वाले हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी के घर के बाहर अज्ञात युवकों ने मंगलवार शाम हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले युवकों की वीडियो वायरल हो गई है। युवकों ने खुद को एक माह पहले सुसाइड कर चुके एक गायक का जानकार बता कर सुमित गोस्वामी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सुमित के भाई अजीत के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुमित गोस्वामी के भाई अजीत ने जीटी रोड चौकी पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उनके घर के बाहर कार सवार चार युवकों ने फायरिंग कर दी। युवकों ने उसके भाई सुमित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अजीत ने उनकी कार का नंबर नोट कर लिया और मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। याद रहे कि कुछ दिन पहले एक अन्य गायक ने सुमित गोस्वामी व एक लड़की पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। हवाई फायर करने वाले युवक खुद को उस गायक का जानकार बता रहे थे। जीटी रोड चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवकों की कार के नंबरों के आधार पर उनकी पहचान कर ली है। युवक हांसी के रहने वाले हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed