फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Advocates' ultimatum...file a case against the police, only then the protest will end

Sonipat News: अधिवक्ताओं का अल्टीमेटम...पुलिस पर केस दर्ज करो तभी होगा धरना खत्म

Thu, 07 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Advocates' ultimatum...file a case against the police, only then the protest will end
फोटो 27: सोनीपत के गोहाना में धरना देते अधिवक्ता। स्रोत पाठक
सोनीपत। गोहाना में अधिवक्ताओं से मारपीट के आरोप के बाद विरोध में शुरू हुए गतिरोध की गूंज प्रदेशभर में सुनाई दी। गोहाना बार एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश में ज्यादातर बार एसोसिएशन ने कार्य स्थगित रखा।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन गोहाना की अगुवाई में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोनीपत पुलिस आयुक्त (सीपी) ममता सिंह से मुलाकात की और मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई। साथ ही बाइक सवार अधिवक्ता से हुए विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बुधवार को अधिवक्ताओं को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदेश भर में चल रहे वर्क सस्पेंड (कार्य बहिष्कार) को अस्थायी रूप से वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, गोहाना में अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज नहीं होता, तब तक धरना और वर्क सस्पेंड आंदोलन जारी रहेगा।

सीपी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में बार अध्यक्ष संदीप पूनिया, सचिव हेमंत शर्मा, विनोद अग्रवाल, एसएस मिगलानी, रामलाल सिंगला, इंद्र सिंह, विकास नरवाल, अंकित मलिक, कुलदीप हुड्डा, सोनीपत बार एसोसिएशन प्रधान अनिल ढुल, गन्नौर, राई और खरखौदा बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

फोटो 27: सोनीपत के गोहाना में धरना देते अधिवक्ता। स्रोत पाठक

फोटो 27: सोनीपत के गोहाना में धरना देते अधिवक्ता। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed