फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Advocates are adamant on the demand of justice, the protest continues in Gohana for the fourth day

Sonipat News: न्याय की मांग पर अडिग अधिवक्ता, चौथे दिन भी गोहाना में धरना जारी

Sat, 09 Aug 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Advocates are adamant on the demand of justice, the protest continues in Gohana for the fourth day
फोटो :30: सोनीपत के गोहाना में लघु सचिवालय के बाहर धरना देते अधिवक्ता। स्रोत पाठक - फोटो : जागरूक पाठक
गोहाना। अधिवक्ताओं का रोष लगातार जारी है। पुलिस पर मारपीट के विरोध में बार एसोसिएशन गोहाना ने चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रखा, जिसमें गुरुग्राम और रोहतक से आए अधिवक्ताओं ने भी खुलकर समर्थन जताया।
विज्ञापन


गुरुग्राम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निकेश राज यादव, पूर्व अध्यक्ष विनोद कलारिया, अधिवक्ता राजेंद्र सैनी व कुनाल यादव ने गोहाना में आकर कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना निंदनीय है। इस मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ मामले में जिन पुलिसकर्मियों का नाम आया है उन पर बिना विलंब मुकदमा दर्ज होना चाहिए। रोहतक बार एसोसिएशन की ओर से प्रीतम ने भी धरने में भाग लेकर समर्थन जताया।
विज्ञापन


गोहाना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि शहर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने उनके साथियों के साथ मारपीट की, लेकिन अब तक आरोपियों पर केस दर्ज नहीं हुआ है। अधिवक्ता मंगलवार से वर्क सस्पेंड कर धरने पर बैठे हैं और पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी केस दर्ज न होने के चलते अधिवक्ताओं ने धरना जारी रखा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद, वीरेंद्र आर्य, मंजीत लठवाल, एसएस मिगलानी व धर्मेंद्र सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed