{"_id":"6a1438738fde84485d0af5f8","slug":"advisory-issued-for-the-safety-of-workers-working-in-industrial-areas-during-summer-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154499-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गर्मी में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गर्मी में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी
Mon, 25 May 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए श्रम विभाग हरियाणा ने औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। बड़ी, गन्नौर और रामनगर के औद्योगिक क्षेत्रों में हजारों श्रमिक फैक्टरियों और निर्माण स्थलों पर काम करते हैं।
विभाग ने उद्योग संचालकों को श्रमिकों के लिए ठंडे पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, प्राथमिक उपचार और पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में दोपहर के समय भारी कार्य कम करवाने तथा सुबह-शाम के समय कार्य कराने की सलाह दी है ताकि श्रमिकों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।
बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही उद्योग संचालकों से श्रमिकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।