फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Admission will be done through physical counseling in DCRUST

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में फिजिकल काउंसिलिंग से मिलेगा दाखिला

Wed, 23 Jul 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done through physical counseling in DCRUST
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर व बीसीए पाठ्यक्रम की बची सीटों के लिए पांच फिजिकल काउंसिलिंग होंगी। इसमें वे विद्यार्थी भाग लेंगे जिन्होंने विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। पहली फिजिकल काउंसिलिंग 29 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर, ड्यूल डिग्री व बीसीए की कुछ सीटें रिक्त हैं। इन सीटों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पांच फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पहली फिजिकल काउंसिलिंग 29 जुलाई को होगी। दूसरी 1 अगस्त, तीसरी 5 अगस्त, चौथी 8 अगस्त को होगी। अंतिम फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन 12 अगस्त को किया जाएगा। विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी या जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया है वह भी विश्वविद्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसिलिंग वाले दिन ही फीस जमा करनी होगी। स्थायी वास्तु कला (सस्टेनेबल आर्किटेक्चर, एमआर्क) की 20 सीटों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

विद्यार्थी दाखिला संबंधी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट व फिजिकल काउंसिलिंग संबंधी जानकारी लेने के लिए वेबसाइट www.dcrustmadm.samarth.edu.in व www.dcrustm.ac.in से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed