{"_id":"66d3569020a01c97bc0a38db","slug":"admission-process-completed-in-iti-still-91-seats-vacant-sonipat-news-c-197-1-snp1001-123814-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई में संपन्न हुई दाखिला प्रक्रिया, अभी भी 91 सीटें रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई में संपन्न हुई दाखिला प्रक्रिया, अभी भी 91 सीटें रिक्त
Sat, 31 Aug 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत स्थित आईटीआई में अंतीम दिन दाखीले के लिए अपने दस्तावेज जमा कराते विद्यार्थी। संवाद
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद सोनीपत आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की 91 सीटें रिक्त रह गई। वहीं महिला आईटीआई की बात करें तो यहां भी करीब 33 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। दाखिला प्रक्रिया का अंतिम दिन होने के बावजूद आईटीआई में दाखिला लेने के लिए बेहद कम विद्यार्थी पहुंचे। मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों ने दस्तावेज सत्यापित करवा दाखिला सुनिश्चित किया।
जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया के बाद चार चरणों में चली दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद सभी आईटीआई में 40 से 50 फीसदी तक सीटें रिक्त रह गई थी। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए। अंतिम दिन जिन विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित कर सीट अलॉट की गई है, उन्हें दाखिला सुनिश्चित करने के लिए रात 12 बजे तक फीस जमा करवाने के निर्देश दिए गए।
महिला आईटीआई में 60 सीटें खाली
सोनीपत महिला आईटीआई की 180 सीटों में से करीब 120 सीटों पर दाखिले हुए है। जबकि 60 सीेटें खाली रह गई है। राजलूगढ़ी आईटीआई में 244 सीटों में से महज 27 सीटें ही खाली रह गई हैं। जिले की अन्य आईटीआई में भी करीब 25 से 30 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
-आईटीआई में ऑन दा स्पॉट दाखिला प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन रहा। दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी 60 सीटें खाली है। दाखिला प्रक्रिया की समय अवधि बढ़ती है तो विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
कविता, प्रधानाचार्या, महिला आईटीआई, सोनीपत