{"_id":"68a8d4fde6e1378e360bf93b","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-construction-in-illegal-colony-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141074-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध कॉलोनी में निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध कॉलोनी में निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Sat, 23 Aug 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05 : सोनीपत में गन्नौर क्षेत्र के गांव बड़ौत में अवैध कॉलोनी पर चलाया जा रहा बुलडोजर। स्रो
गन्नौर। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने शुक्रवार को गांव बड़ौत में राजस्व भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान डीपीसी और कच्चे रास्ते तोड़ दिए गए।
डीटीपी अजमेर सिंह ने आमजन से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से सड़क, पानी, सीवर या बिजली की सुविधा नहीं दी जाती है। ऐसे में अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर संबंधित व्यक्ति परेशानी में पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध निर्माण, कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से जिले के सभी क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक अवैध कॉलोनियों से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए सेक्टर-15 स्थित हुड्डा कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ राजेश टिवाना और पुलिस टीम मौजूद रही।