फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   administration

फेसबुक पर जनता की शिकायतें सुन रहे डीसी, सुझाव पर भी अमल

Wed, 24 Jun 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
administration
फेसबुक पर लाइव आए डीसी श्यामलाल पूनिया - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना के दौर में अधिकारी समस्याएं सुनने के लिए जनता के बीच नहीं जा सकते हैं तो ऐसे में डीसी श्यामलाल पूनिया ने नई पहल शुरू कर दी। डीसी ने फेसबुक पर लाइव आकर जनता की शिकायत सुनकर उनका निस्तारण करना शुरू किया। उन्होंने जनता से मिलने वाले सुझाव पर भी कार्य योजना बनाकर अमल करने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने अपनी इस पहल को पहली बार मंगलवार शाम को शुरू किया और वह फेसबुक पर 30 मिनट के लिए लाइव आए। जहां डीसी को लगभग 500 लोगों ने शिकायत के साथ ही सुझाव दिए और डीसी ने उनमें से अधिकतर का जवाब दिया। डीसी ने प्रशासन की कमी को लेकर सवाल पूछने वाले लोगों तक को जवाब दिए। डीसी ने कहा कि यह केवल शुरुआत की गई और यह आगे नियमित किया जाएगा, जिससे जनता की समस्याएं सुन सके तो उनके सुझाव भी मिल सके।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया मंगलवार शाम को पहली बार फेसबुक पर लाइव आए और जनता की शिकायत सुनने के साथ ही उनका निस्तारण किया। डीसी ने शुरुआत करते हुए लोगों को मैसेज देते हुए कहा कि यह देखने में आया है कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले कुछ लोगों के साथ पड़ोसी अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। यह एक आपदा है और किसी के भी सामने ऐसी परिस्थिति आ सकती है। इसलिए सामाजिक एकता की परंपरा को बनाए रखें और एक दूसरे का सहयोग करें। डीसी ने कोरोना से बचाव से लेकर मरीजों के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में लोगों को बताया। इसके साथ ही कोरोना की जांच अब एक दिन से कम समय में होने लगी है। डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमेशा मास्क लगाकर रखें, एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें और बाहर थूकने से बचें। डीसी श्यामलाल पूनिया ने फेसबुक पर लाइव अधिकतर सवालों के जवाब दिए तो लोगों के सुझाव पर अमल भी करने की बात कही गई। डीसी ने एक सुझाव पर कहा कि विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत रखने के लिए उम्मीद काउंसलिंग एप लांच किया गया है और जल्द ही मानसिक रोगियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में दुकान नियम से नहीं खुलने, पानी, बिजली की समस्याएं भी रखीं
डीसी के सामने फेसबुक लाइव में लोगों ने बाजार में दुकानें नियम से नहीं खुलने की शिकायत रखी तो डीसी ने उसकी जांच कराकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पानी, बिजली आदि की समस्याएं भी डीसी को बताई गईं तो डीसी ने उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। डीसी ने कहा कि टेस्टिंग, एंबुलेंस व अन्य सभी समस्याओं के लिए भी 1950 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के इस दौर में लोगों के समय को क्वालिटी समय बनाने के लिए पेंटिंग व लेखन सहित कई आनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। इसके लिए जल्द ही तिथि घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एक पोस्ट तैयार किया गया है, जिसमें कोरोना से निपटने के लिए कई जानकारियां दी गई हैं। उनके अनुसार चयनित फोटोग्राफ को सोशल मीडिया वॉल पर प्रकाशित किया जाएगा और गिफ्ट वाउचर देने पर भी विचार किया जा रहा है।

--
कोरोना के इस समय में आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं नहीं सुनी जा सकती हैं तो ऐसे में फेसबुक लाइव शुरू किया गया है। जिसमें लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं तो कोरोना से बचाव के साथ ही अन्य किसी भी मामले में अपने सुझाव दे सकते हैं। उनके सुझाव बेहतर लगते हैं तो उन पर अमल कराया जाएगा। यह अभी पहली बार किया गया था और इसे नियमित किया जाएगा।
-श्यामलाल पूनिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed