Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
actress meghna malik and sister mimansha shoulder the father's bier and the two brothers-in-law offer the confession
{"_id":"5e3982128ebc3ee5b047f889","slug":"actress-meghna-malik-and-sister-mimansha-shoulder-the-father-s-bier-and-the-two-brothers-in-law-offer-the-confession-sonipat-news-rtk540539446","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री मेघना मलिक व बहन मिमांशा ने पिता की अर्थी को कंधा दिया, दोनों बहनों ने मुखाग्नि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री मेघना मलिक व बहन मिमांशा ने पिता की अर्थी को कंधा दिया, दोनों बहनों ने मुखाग्नि दी
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
शिव मुक्ति धाम में पिता को मुखाग्रि देती दोनों बहन
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। शहर के रहने वाले शिक्षाविद् आरएस मलिक के देहांत के बाद बेटियों ने आगे आकर बेटों का फर्ज निभाया। अभिनेत्री मेघना मलिक व उनकी बहन मिमांशा ने पहले पिता की अर्थी को कंधा दिया तो उसके बाद अंतिम संस्कार भी दोनों बहनों ने किया। जहां अभिनेत्री मेघना मलिक ने साफ कहा कि उनके पिता ने उनको हमेशा अपने बेटे की तरह ही माना है और उनको घर से बाहर निकालकर एक मुकाम पर पहुंचाया है। इसलिए अब उन्होंने अपना फर्ज निभाया है और अपने पिता की अर्थी को खुद कंधा दिया तो उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
मॉडल टाउन में सुजान सिंह पार्क के पास रहने वाले शिक्षाविद् आरएस मलिक काफी समय तक सीआरए कालेज में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष रहे। वह सेवानिवृत्त होने के बाद भी छात्रों को पढ़ाते रहे। उनकी दो बेटियां टीवी व फिल्म अभिनेत्री मेघना मलिक व न्यूज चैनल में एंकर मीमांसा मलिक हैं। आरएस मलिक अपनी पत्नी कमलेश मलिक के साथ मॉडल टाउन में रहते थे जो पिछले एक साल से बीमार थे। उनका सोमवार को निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार सेक्टर 15 के शिव मुक्ति धाम में मंगलवार को हुआ। आरएस मलिक ने हमेशा अपनी दोनों बेटियों को बेटा मानकर आगे बढ़ाया और उनको हमेशा घर से बाहर निकलकर कुछ करने के लिए प्रेरित किया। जिससे दोनों बेटियां आगे बढ़ीं और अब दोनों बेटियों मेघना मलिक व मीमांसा मलिक ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। दोनों बहन घर से पिता की अर्थी को कंधा देते हुए चलीं तो मुक्ति धाम में पहुंचकर दोनों ने पिता को मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार किया। वहीं आरएस मलिक के निधन पर परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व मंत्री कविता जैन, एचपीएससी के सदस्य कुलबीर छिक्कारा, विधायक के बेटे ललित पंवार, इनेलो नेता ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, जीवीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ज्योति जुनेजा, लिटल एंजल्स स्कूल के चेयरमैन आशीष आर्य, टीकाराम बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राणा, सामाजिक संगठनों से सतपाल अहलावत, ऊषा भंडारी, सुषमा दहिया आदि पहुंचे।
पिता आरएस मलिक को कंधा देती अभिनेत्री मेघना मलिक व उनकी बहन मीमांसा मलिक- फोटो : Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।