फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Activists must remain vigilant regarding the proper implementation of SIR: Diwan

एसआईआर के सही क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ता रहें सतर्क : दिवान

Tue, 07 Jul 2026 08:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Activists must remain vigilant regarding the proper implementation of SIR: Diwan
फोटो : सोनीपत के सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश देते शह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों, संभावित चुनौतियों और संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि एसआईआर का कार्य पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे पूरी प्रक्रिया पर नजर रखें ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और किसी भी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से न हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल दिवान ने कहा कि यदि एसआईआर के दौरान कहीं भी लापरवाही, पक्षपात या अनियमितता दिखाई देती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत करने का आह्वान किया ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सुधार किया जा सके।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने वार्ड और क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर की प्रक्रिया सही ढंग से पूरी हो। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर के नाम पर किसी प्रकार की राजनीति या आमजन को परेशान करने वाली गतिविधियों का विरोध किया जाएगा।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ इस अभियान की निगरानी करेगी और जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष सतपाल कौशिक, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पार्षद जयकंवार खत्री, अनुराग जैन, नवीन कुमार (बिट्टू) समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed