फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken if complaints of Samadhan Camp are found pending

Sonipat News: समाधान शिविर की शिकायतें लंबित मिलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 06 Aug 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if complaints of Samadhan Camp are found pending
फोटो 01- सोनीपत के लघु सचिवालय में समाधान प्रकोष्ठ की बैठक लेते उपायुक्त सुशील सारवान। स्रोत :
सोनीपत। समाधान शिविर में आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से काम करें। जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं उनका अतिशीघ्र निपटान किया जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

ये आदेश उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निवारण प्रगति की समीक्षा करने के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को जिलास्तर पर समाधान प्रकोष्ठ की बैठक कर शिकायतों के निपटान की समीक्षा की जाएगी। ऐसे में सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। इनका समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि रोजाना पोर्टल की जांच अवश्य करें। निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। सभी अधिकारी समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करें। किसी प्रकार की औपचारिकता न करके स्वयं संज्ञान लेकर समाधान करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी शिकायतों का भी तत्परता से समाधान करवाने का प्रयास करें। शिकायतों का निपटान करने के बाद उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भेजी जाए। उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान करने के लिए शिविर लघु सचिवालय के अलावा उपमंडल स्तर पर भी लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, गोहाना एसडीएम अंजली श्रोत्रिय, खरखौदा एसडीएम डॉ. निर्मल नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed