फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against paddy plantation before 15th June, fine will also be imposed

Sonipat News: 15 जून से पहले धान लगाने पर होगी कार्यवाही, जुर्माना भी लगेगा

Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against paddy plantation before 15th June, fine will also be imposed
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि धान उत्पादन में सोनीपत हरियाणा के अग्रणी जिलों में शामिल है। धान उत्पादन के लिए भू-दोहन के चलते जिले का भू जलस्तर 25 वर्षों से लगातार नीचे जा रहा है। पानी की बचत के लिए सरकार ने नियम बनाकर किसानों का आह्वान किया है कि वह 15 जून से पहले अपने खेतों में धान की रोपाई न करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने पर ऐसे किसानों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के साथ 4000 रुपये प्रतिमाह जुर्माना (जब तक धान की फसल का सीजन रहेगा) का प्रावधान रहेगा। सरकार ने मेरा पानी मेरी विरासत परियोजना शुरू कर उन किसानों को प्रति एकड़ 8000 रुपये अनुदान देने की घोषणा की है, जिन्होंने अपने खेत में गत वर्ष धान (बौनी किस्मों, गैर बासमती) की फसल रोपकर उसका मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया कि वह 15 जून के बाद ही धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी छोड़े।
विज्ञापन

जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के मुताबिक 15 जून से पहले वायुमंडल में वाष्पीकरण की मात्रा अत्यधिक होती है। इससे पानी का वाष्पीकरण होने से बर्बादी अधिक होती है। कृषि विभाग ने उपमंडलीय, खंड एवं ग्राम स्तरीय टीमों को निर्देश दिए कि वो अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed