फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against Anganwadi and Asha workers of villages with sex ratio less than 500.

Sonipat News: 500 से कम लिंगानुपात वाले गांवों की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 18 Jan 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against Anganwadi and Asha workers of villages with sex ratio less than 500.
सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने 500 से कम लिंगानुपात वाले गांवों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि संबंधित गांवों की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के लिए जन सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि कम लिंगानुपात वाले गांव संदेह के दायरे में आते हैं। इन गांवों की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्हें अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच व भ्रूण हत्या करवाने वालों की सूचना देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों की संबंधित एएनएम की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि बेटियों के संरक्षण के लिए वह भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखते हुए उन्हें एक लाख रुपये की राशि के पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के नंबर 9817596358 पर दी जा सकती है। इस नंबर को सभी सार्वजनिक स्थलों पर भी चस्पा करवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रसव पूर्व लिंग जांच अधिनियम के तहत अधिक संख्या में रेड करें। इस दुष्कृत्य में संलिप्त चिकित्सकों व अन्य लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
15 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि 15 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से 19 वर्ष आयु के सभी बच्चों व किशोर-किशोरियों को कीड़े मारने की दवा खिलाएं। प्रत्येक छह माह में यह गोली खिलाई जाती है। यदि कोई बच्चा 15 फरवरी को दवा लेने से वंचित रह जाए तो उसे 20 फरवरी को दवा दिलवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, सहायक पुलिस आयुक्त नर सिंह, उप सिविल सर्जन डाॅ. स्वराज चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed