फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action taken against encroachment, case filed against five

Sonipat News: अतिक्रमण पर चला चाबुक, पांच पर केस

Thu, 07 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Action taken against encroachment, case filed against five
फोटो : 08: सोनीपत में बस अड्डा के पास अतिक्रमण हटवाती पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम। स्रोत पा
सोनीपत। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को शहर में दो जगहों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वाले पांच व्यापारियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर निगम की ओर से 15 व्यापारियों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में बस अड्डे से मुरथल अड्डा चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई थी कि वह खुद ही अतिक्रमण हटा लें, लेकिन इसके बाद भी कुछ व्यापारियों ने सड़क तक दुकानों का सामान नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज कराने का सिलसिला शुरू किया।
विज्ञापन

मिशन चौक पर चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने को लेकर, रोहिला हार भंडार, हरियाणा बर्तन भंडार, वैभव फर्नीचर हाऊस, सत्यनारायण किरयाना स्टोर व अशोक फल भंडार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की टीम द्वारा बस स्टैंड से मुरथल अड्डा तक विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सड़क किनारे लगे ठेले, रेहड़ियां, दुकानों के आगे रखा सामान व अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed