फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action should be taken against contractors who do not complete development work within the time limit

Sonipat News: समय सीमा में विकास कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों पर की जाए कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against contractors who do not complete development work within the time limit
सोनीपत। राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंडली में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारी इस बात पर ध्यान दें कि विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करें। अगर कहीं भी किसी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक वीरवार को राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कुंडली नगर पालिका के विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी। पार्षदों ने बताया कि उनके क्षेत्र में जब भी कोई विकास कार्य करवाएं जाते हैं तो अधिकारियों की तरफ से उन्हें कोई भी सूचना नहीं दी जाती। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत पार्षदों की तरफ से आई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी ठेकेदार विकास कार्यों को निश्चित समय सीमा में पूरा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और उसे ब्लैक लिस्ट करवाएं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरपालिका की कुछ कॉलोनियों में पानी निकासी को लेकर हो रही परेशानी दूर करने के लिए अधिकारी योजना तैयार करें। जिससे मुख्यमंत्री से बात कर इसको दूर किया जा सके। वार्डों में सफाई कार्यों को लेकर विधायक ने कहा कि सभी पार्षद अपने वार्ड में हाजिरी रजिस्टर लगाकर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगवाएं। इससे संज्ञान में रहेगा कि वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कॉलोनी किसी कारण वैध नहीं हो पाई है तो उनके लिए लगे ऑब्जेक्शन को दूर कर उसकी रिपोर्ट तैयार करें। इस दौरान नपा चेयरपर्सन शिमला देवी, वाइस चेयरमैन अशोक भारद्वाज, सचिव नितिन वत्स सहित संबंधित अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed