फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Acting cm Nayab Saini reached residence of former minister Kavita Jain and Rajiv Jain in Sonipat

Haryana Election: सोनीपत में भाजपा को राहत..राजीव जैन नहीं लड़ेंगे चुनाव, मनाने में कामयाब हुए नायब सैनी

Mon, 16 Sep 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 11:13 AM IST
सार

राजीव जैन बीजेपी से टिकट कटने से नाराज हैं और उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर दिया था। सोमवार सुबह कार्यवाहक सीएम नायब सैनी उन्हें मनाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Acting cm Nayab Saini  reached residence of former minister Kavita Jain and Rajiv Jain in Sonipat
कविता जैन के घर पहुंचे कार्यवाहक सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले राजीव जैन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी मनाने में कामयाब रहे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन पार्टी का अहम हिस्सा है। दोनों रास्ता बदलने की कोशिश करेंगे तो मैं खुद उनके पास आ जाऊंगा। नायब सैनी से मुलाकात के बाद राजीव जैन ने नामांकन वापस लेने की बात कही है।  

विज्ञापन


सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने तीन माह पहले ही कांग्रेस छोड़कर आए मेयर निखिल मदान को टिकट दिया था। जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव व कविता जैन ने बगावती सुर अपना लिए थे। कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद राजीव जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था। उनके चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान होने का अंदेशा था। जिसके बाद से उन्हें मनाने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी के रविवार शाम को सोनीपत पहुंचने की चर्चा चली थी, लेकिन वह नहीं आ सके थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी सोनीपत में पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे और अंदर बातचीत के बाद पत्रकारों से बातचीत कर राजीव जैन के चुनाव नहीं लड़ने व पार्टी के हित में काम करने की घोषणा की।

नायब सैनी ने कहा कि राजीव जैन और कविता जैन हमारी पार्टी के अहम हिस्सा है। सभी को आलाकमान के निर्णय को स्वीकार करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाना है। राजीव जैन और कविता जैन के सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। दोनों पार्टी की मदद करेंगे और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। 

विज के सीएम बनने की इच्छा पर बोले सैनी-होनी चाहिए

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के बयान पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस तरह के बयान देना तो कांग्रेस के डीएनए में है। इससे समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा वह कभी नहीं सोचते। अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखने वाले बयान पर कहा कि सभी को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा होनी चाहिए।
 इस दौरान राजीव जैन ने कहा कि पार्टी ने जहां हमारी ड्यूटी लगाई हमने वहां काम किया है। हम पांच चुनाव लड़ चुके हैं। वह कभी व्यक्तिगत काम के लिए नहीं आएंगे, कार्यकर्ताओं के काम के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed