फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Acting Chief Minister Naib Saini's tongue slips, says Rahul Gandhi's power has gone out of control in Congress

Haryana Election: कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की फिसली जुबान, कहा- कांग्रेस में राहुल गांधी की हवा निकली

Wed, 02 Oct 2024 03:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Oct 2024 03:36 PM IST
सार

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कर्ण देव कंबोज के लाडवा से चुनाव हारने के बयान पर नायब सैनी ने कहा कि इनको 8 अक्तूबर को पता चल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
Acting Chief Minister Naib Saini's tongue slips, says Rahul Gandhi's power has gone out of control in Congress
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की हवा निकल चुकी है, उनके पास अब जन नहीं है, वह जनता का विश्वास खो दिया है। उन्हें सड़कों पर रहना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने भी लोगों को सड़कों पर लाने का काम किया है। नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सोनीपत शहर में भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान के समर्थन में रोड शो के रूप में रथ यात्रा से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जुबान भी फिसली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ नहीं पता, कांग्रेस ....में से मछली पकड़ने का काम करती है। इसके बाद नायब सैनी की रथ यात्रा कबीरपुर स्थित सैनी भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गीता भवन चौक पर पहुंची। सोनीपत पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन व ललित बत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


रथ यात्रा ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट, सुभाष चौक, रेलवे रोड होते हुए गीता भवन चौक पर पहुंची। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के साथ रथयात्रा में बाइकों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का काफिला भी चला। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लोगों ने भाजपा प्रत्याशी निखिल मदान के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। रथ यात्रा के दौरान मार्ग में कई जगह कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राम रहीम को पेरोल देना न्यायालय का काम
संत राम रहीम की पेरोल पर कहा कि किस को पेरोल देनी है, किस को नहीं देनी, यह सरकार का नहीं, बल्कि न्यायालय का विषय है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर कांग्रेस को जानकारी नहीं है तो वह इस बारे में जानकारी अवश्य रखें कि इससे सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। कर्ण देव कंबोज के लाडवा से चुनाव हारने के बयान पर नायब सैनी ने कहा कि इनको 8 अक्तूबर को पता चल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed