Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Achievement 2025: Sunita Dhull became a President's Awardee in 2025, guiding hundreds of students towards success.

उपलब्धि 2025 : सुनीता ढुल 2025 में बनीं राष्ट्रपति अवॉर्डी, सैकड़ों शिष्यों को दिखाई सफलता की राह

Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Achievement 2025: Sunita Dhull became a President's Awardee in 2025, guiding hundreds of students towards success.
फोटो 22- सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान छ - फोटो : रजावली माइनर का निरीक्षण करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह साथ में एक्शईएन सिंचाई दिनेश प्रताप सिंह व अन्य अफसर । स्रोत विभाग
सोनीपत। वर्ष 2025 में राष्ट्रपति अवॉर्ड पाने वाली जिले की एकमात्र शिक्षिका सुनीता ढुल अपने सैकड़ों शिष्यों को सफलता की राह दिखाई चुकी हैं। वह 29 साल से भूगोल व सामाजिक विज्ञान विषय के साथ बच्चों में शिक्षा की अलख जगाकर उनका भविष्य संवार रही हैं। अब तक करीब 14500 बच्चों को फर्स्ट एड व जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।
विज्ञापन

मार्गदर्शन पाकर शिष्य बीडीपीओ, प्राचार्य, पुलिस, सेना व निजी क्षेत्र में एमडी तक के पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनीता ढुल वर्ष 2019 से पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय, मुरथल अड्डा में कार्यरत होने के साथ वर्ष 2022 से जिला सांस्कृतिक समन्वयक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी लगवाकर व्यावहारिक ज्ञान बढ़ा रही हैं। उन्होंने विद्यालय में बुनियादी साधन बेहतरी के लिए भी सराहनीय कार्य किए। रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए नवाचारी शिक्षण विधियां प्रयोग में शामिल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 से परमानेंट रिसोर्स ग्रुप और स्टेट रिसोर्स ग्रुप की सदस्य एवं मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करते हुए सामूहिक शिक्षण, प्रयोगात्मक विधियों से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। संवाद
निजी शिक्षण संस्थानों से की सेवा की शुरुआत
सुनीता ने वर्ष 1996 से 2013 तक विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक व प्राचार्य के पद पर सेवाएं दीं। वर्ष 2014 में पानीपत के समालखा के गांव मच्छरौली स्थित राजकीय विद्यालय में उन्हें सरकारी नियुक्ति मिली। साल 2020 से एफएलएन की संसाधन समूह सदस्य के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए 2 वर्ष में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों से पौधे लगवाकर उनकी देखरेख करा रही हैं।

इन युवाओं को दिखाई सफलता की राह
पूनम चंदा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ)। सुमित पंवार, वित्त एवं लेखा अधिकारी, अनुसंधान भवन, नई दिल्ली। राजीव, मास्टर वारंट अधिकारी (एमडब्ल्यूओ), भारतीय वायु सेना। दीपक दहिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट और मंजू ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी)। प्रवीन, दंत चिकित्सक व गीता, फिजियोथेरेपिस्ट और रितु इंजीनियर। भावना, प्राचार्य, शिव शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत। रितु मलिक, सब इंस्पेक्टर, दिल्ली पुलिस। अतुल दहिया, कैप्टन, भारतीय सेना। प्रीति, पूनम, रेनू, सविता, वंदना, शोभना, श्वेता (सरकारी लेक्चरर)। पूनम रोहिल्ला, अनुराग बेनीवाल, पूनम गहलोत सहायक प्रोफेसर। मनीषा राणा, पीजीटी, भौतिक विज्ञान। तन्नु, आरजू, अंजू संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed