फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Achal Jain donated his 21 inch long hair for cancer patient

अचल जैन ने कैंसर मरीज के लिए दान किए अपने 21 इंच लंबे केश

Thu, 19 May 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Achal Jain donated his 21 inch long hair for cancer patient
अचल जैन अपने उतरवाए गए बाल दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ ही कैंसर मरीजों के लिए बाल दान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। परियोजना अद्भुत के अंतर्गत स्प्रेड स्माइल संस्था के सदस्य अचल जैन ने अपने केश दान किए हैं। अचल ने अपने बाल उतरवाकर मुंबई कोप विद कैंसर संस्था में भिजवाए। संस्था ने इस सहयोग के लिए उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया है। संस्था का कहना है कि मनुष्य के असली बालों की विग सिंथेटिक विग के मुकाबले आरामदायक रहती है। इसलिए हमारा भी यही प्रयास है कि और भी व्यक्ति इससे जुड़ें।
विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि कैंसर के इलाज में बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। शरीर की सुंदरता बालों से ही होती है। शरीर की सुंदरता घटने से इंसान का मनोबल भी कमजोर होने लगता है। जिसे देखते हुए स्प्रेड स्माइल संस्था के सदस्यों ने बाल दान करने की मुहिम शुरू की है। संस्था के सदस्य सचिन बत्रा ने इसकी पहल की थी, इसके बाद संस्था की सदस्य पलक गर्ग और अब अचल जैन बाल दान करने के लिए आगे आए हैं। अचल जैन सेक्टर-15 निवासी श्रीपाल जैन के पुत्र हैं। अचल के भाई अमित जैन सरकारी विभाग में आईआरएस के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

तीन साल तक नहीं कटवाए बाल
हमेशा छोटे-छोटे बाल रखने वाले अचल जैन ने स्प्रेड स्माइल से प्रेरणा लेकर अपने केश बड़े करने का निर्णय लिया। अचल बताते हैं कि उन्होंने तीन साल तक बाल नहीं कटवाए। जब कभी भी घरवाले या कोई भी बाल कटवाने के लिए कहता तो मना कर देते। बाल बड़े करने का कारण भी किसी को नहीं बताया। 21 इंच तक बढ़ने के बाद उन्होंने बालों को उतरवाकर मुंबई कोप विद कैंसर संस्था में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्कूल-कॉलेजों में लाएगा जागरूकता
अचल जैन बताते हैं कि यह कार्य बोलने में जितना सरल है, करने में उतना ही कठिन है। परियोजना अद्भुत से लोगों को खूब प्रेरणा मिली और लोगों ने शपथ ली कि हम भी बाल दान करेंगे। इस उद्देश्य से जुड़ी पलक गर्ग, तान्या मल्होत्रा, तमन्ना जैन, अभिषेक कामरा, हिमांशु, सचिन, तुषार इस बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। संस्था के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि इस परियोजना के माध्यम से नुक्कड़ नाटक तैयार करवाया जा रहा है, जिसे विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालयों में करेंगे और विद्यार्थियों में जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे। इस अभियान से 100 से भी अधिक लोग जुड़ गए हैं।

अचल जैन।

अचल जैन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed