फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of threatening to kill by firing in the air

Sonipat News: हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill by firing in the air
गन्नौर। गांव गुमड़ के एक व्यक्ति ने गांव के ही व्यक्ति पर साथियों के साथ उनके साथ गाली-गलौज कर कई हवाई फायर करने, बाद में उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

गुमड़ निवासी विकास ने शिकायत में बताया कि वह 16 फरवरी की रात को अपने बेटे कुणाल के साथ प्लाॅट में थे। इस दौरान गांव का मनोज अपने साथियों के साथ गाड़ी में उनके प्लॉट पर आया। आरोप है कि मनोज हाथ में पिस्तौल लिए हुए था। उसने पहले उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद कई हवाई फायर किए। वह जाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर अपने साथियों के साथ भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी मनोज व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से गोलियों के तीन खोल भी बरामद किए हैं। गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed